फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की वारदात सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Dec 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बीती आठ अगस्त 2016 को गांव नाथूसरी चोपटा के एक घर में हुई सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को काबू पर चोरीशुदा संपत्ति बरामद कर ली है। उधर कालांवाली थाना पुलिस ने बीती 21 अक्टूबर 2015 की शाम को मंडी कालांवाली निवासी एक महिला के कानों की बालियां छीनने के मामले में घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

    गत आठ अगस्त 2016 को गांव नाथूसरी चोपटा के एक घर में हुई सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी बींटू निवासी लंबा खेड़ी जिला कैथल को गिरफ्तार कर चोरीशुदा संपत्ति बरामद कर ली गई है। चोपटा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने  बताया कि इस संबंध में जगदीश निवासी नाथूसरी चोपटा की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
    उधर कालांवाली थाना पुलिस ने बीती 21 अक्टूबर 2015 की शाम को मंडी कालांवाली निवासी एक महिला के कानो की बालियां छीनने के  मामले में घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अरविंद सिंह निवासी तलवंडी साबो, गुरप्रीत सिंह  निवासी देसूमलकाना व हरदीप सिंह निवासी गांव पीपली के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि तीनों  आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उनकी निशानदेही पर छीनी गई बालियां व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें