सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रबंधन निरंतर बदलाव कर रहा है। जहां सिक्योरिटी एजेंसी को बाहरी युवाओं व अन्य लोगों के आने से पहले जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ-साथ विवि प्रशासन अब सिक्योरिटी के तौर पर कमरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
इस मकसद है कि सीसीटीवी के आधार पर पूरी तरह से कैंपस की निगरानी रखी जा सके। क्योंकि हर जगह पर सिक्योरिटी गार्ड रखा जाना संभव नहीं है। इसलिए जल्द ही अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे कैंपस में लगाए जाएंगे।
शिक्षण संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरों को हमेशा से प्राथमिकता दी जाती रही है। हाईरेजुलेशन के कैमरे लगाए जाते हैं, जो बेहद कारगर साबित होती है। इससे कैंपस में बाहरी लोग व युवा असामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से डरते हैं। इससे विवि का शिक्षण माहौल भी खराब नहीं होता है, जो मौजूदा समय की मांग है। हालांकि, कैंपस में विवि प्रबंधन को कुछ अनैतिक गतिविधियों की पूर्व में शिकायत मिली थी। उन गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए भी विवि प्रशासन सीसीटीवी को बढ़ावा दे रहा है।
लॉ विभाग पूरी तरह से होगा सीसीटीवी की नजर में
विवि के अंदर लॉ विभाग हमेशा से विवादों में रहा है। कभी हाजिरी कम तो कभी छात्र सुसाइड करने का प्रयास करता है। इतना ही नहीं, शिक्षकों पर भी कई बार आरोप लग चुके हैं। इसी को गंभीरता से लेते हुए लॉ विभाग को पूरी तरह से सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाएगा। कक्षाओं से लेकर कैंपस तक में सीसीटीवी रहेंगे। हालांंकि, कुछ अन्य विभागों में यह व्यवस्था बनाई जाएगी। प्रबंधन के अनुसार सीसीटीवी का मकसद किसी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाना नहीं है, बल्कि विवि की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
मौजूदा समय में भी लगे हुए कैंपस
विवि कैंपस में मुख्य गेट से लेकर विभिन्न भवनों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इन कैमरों की मदद से निरंतर कैंपस पर नजर रखी जा रही है। इसके बाद भी कई अप्रिय घटनाएं या गतिविधियां प्रबंधन के सामने आई हैं। इसी कड़ी में सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। कैंपस में निगरानी के साथ सिक्योरिटी गार्ड की गतिविधियों को भी मॉनिटर किया जाएगा, ताकि यदि की गतिविधियां सही नहीं पानी जाती है और नियमों का पालन नहीं होता है। उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सके।
-
कैंपस में सुरक्षा की दृष्टि के सीसीटीवी की संख्या को बढ़ाया जाएगा, जो मौजूदा समय की मांग है। बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए यह व्यवस्था बनाना बेहद जरूरी है। सिक्योरिटी गार्ड के अलावा कैमरों की निगरानी विवि की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाती है।
- प्रो. विजय कुमार, कुलपति, सीडीएलयू