फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उमेदपुरा में बैंक ने लोन न चुकाने पर प्रॉपर्टी पर किया कब्जा, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा के एचडीएफसी बैंक ने लोन की बकाया राशि न चुकाने पर गांव उमेदपुरा निवासी रविदत्त की प्रॉपर्टी को कब्जे में लिया। कोर्ट और जिला प्रशासन की अनुमति के बाद बैंक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ रविदत्त की मल्लेकां में स्थित तीन दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन

लीगल एरिया मैनेजर प्रदीप वर्मा ने बताया कि रविदत्त के परिवार ने बैंक से 87 लाख रुपये का लोन लिया था। बैंक के पास गिरवी रखी गई तीन दुकानों पर अब तक लोन और ब्याज मिलाकर 93 लाख रुपये बकाया थे। कई नोटिस देने के बावजूद रविदत्त ने भुगतान नहीं किया, जिसके बाद बैंक ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने मामले में जिला उपायुक्त को प्रॉपर्टी कब्जे में लेने का आदेश दिया। जिलाधीश शांतनु शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 16(1) व 17(2) के तहत सुभाष चंद्र (एचओडी, बॉयज पॉलिटेक्निक, सिरसा) को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बैंक अधिकारियों और पुलिस बल की उपस्थिति में दुकानों को सील कर बैंक को कब्जा दिलाया। रविदत्त और उसके परिवार को कार्रवाई से पहले नोटिस भेजा गया था, लेकिन उन्होंने कोई आपत्ति नहीं दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें