फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हैंडबाल प्रतियोगिता में तलवाड़ा खुर्द टीम ए ने डीजल टीम को 3 अंक से हराया

विज्ञापन
हैंडबाल प्रतियोगिता में अंक के लिए जद्दोजहद करते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव तलवाड़ा खुर्द में शनिवार को 11वीं हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। पहले मैच में तलवाड़ा खुर्द टीम ए ने डीजल टीम को तीन अंकों से मात दी। दूसरे मैच में हिसार के लाडवा की टीम और 11 गार्डन टीम के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। तीसरे मैच में धनाना भिवानी ने आईटीबीपी टीम को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमरचंद मेहता के साथ गांव के सरपंच भीमसेन साई, सरपंच सुखदीप समाग और ब्लॉक समिति सदस्य लखबीर सिंह लक्खा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया। आयोजकों ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दो ग्राउंड तैयार किए, जहां शनिवार को कुल 18 रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तलवाड़ा खुर्द टीम ए ने डीजल टीम को तीन अंकों से मात दी। दूसरे मैच में हिसार के लाडवा की टीम और 11 गार्डन टीम के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। तीसरे मैच में धनाना भिवानी ने आईटीबीपी टीम को हराकर जीत दर्ज की। रविवार सुबह क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि शाम को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें