फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हड़ंबा विवाद में जानलेवा हमले करने वाले सगे भाई दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा

Wed, 18 Nov 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हड़ंबा वापस लाने की रंजिश में तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने दो सगे भाइयों को दोषी करार दिया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने बुधवार को सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया। दोषियों की सजा पर फैसला 19 नवंबर को सुनाया जाएगा। रानियां थाना पुलिस ने इस मामले में 12 अगस्त 2018 को प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

अदालत में चले अभियोग के अनुसार पुलिस को दिए बयान में गांव थेहड़ी वरयाम सिंह निवासी जोगा सिंह (42) ने बताया था कि रानियां में उसकी वेल्डिंग और खराद की दुकान है। 12 अगस्त 2018 को वह घर के सामने गली में खड़ा था। इसी दौरान संतोख सिंह और उसका भाई त्रिलोक सिंह ट्रैक्टर पर हथियारों के साथ पहुंचे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। संतोख सिंह ने दातर से उसके सिर और बाएं हाथ पर वार किया।
शोर सुनकर उसके भाई बलजिंद्र सिंह और सतनाम सिंह बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने डंडे से बलजिंद्र सिंह की नाक पर वार किया। इसके बाद त्रिलोक सिंह ने 315 बोर की पिस्तौल से दो फायर किए। तीनों भाइयों ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगा सिंह के अनुसार आठ अगस्त को संतोख सिंह बिना बताए उसका हड़ंबा घर ले गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें