फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में हुई 15 एमएम बारिश, फसलें खराब

विज्ञापन
in sirsa 15 mm rain crops spoiled - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा में बुधवार शाम को हुई बारिश रुक-रुक कर वीरवार अल सुबह तक हुई। बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भी खड़ा हो गया। वहीं धान की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। क्योंकि खेतों में पानी भरने से न तो हाथ से कटाई हो पाएगी और न ही कंबाइन से। ऐसे में पकी फसल पर बारिश से उत्पादन में भी कमी आएगी। वहीं गेहूं की बिजाई में भी देरी होगी। जिले में अभी भी 50 प्रतिशत से ज्यादा धान की कटाई होनी बाकी है। वहीं कृषि विभाग ने फील्ड से ओलावृष्टि की रिपोर्ट मंगवाई है। राजस्व विभाग ने भी पटवारियों को आंकलन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्रॉप कटिंग में होगा आंकलन
नरमे व धान की फसल पर ओलावृष्टि पर मुआवजे के लिए अब कृषि विभाग के पास आवेदन नहीं किए जा सकते। क्योंकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जब कटाई हो रही हो तो उस समय क्रॉप कटिंग से गांव की जो भी औसत निकलेगी, उसी आधार पर मुआवजे निर्धारित किया जाएगा। बीमा कंपनी द्वारा निर्धारित उत्पादन से यदि गांव का औसतन उत्पादन कम आता है तो ही किसानों को मुआवजा मिलेगा। कृषि विभाग क्रॉप कटिंग परीक्षण करवा रहा है।
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश
सिरसा में 15 एमएम, ओटू 6, पंजुआना चार, रोडी में 6 एमएम, कालांवाली में 6, गोरीवाला पांच, नहराना चार, झंडा में तीन एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें