फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सितंबर में 27 अभियोग दर्ज कर 42 आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर के दिशा-निर्देश पर सितंबर माह में सभी थानों, चौकियों व क्राइम यूनिटों ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि सितंबर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 27 अभियोग दर्ज कर 42 आरोपियों को जेल भेजा गया। कुल 115 किलो 516 ग्राम डोडा पोस्त, 2 किलो 768 ग्राम अफीम व 202.032 ग्राम हेरोइन चिट्टा व 100 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गईं।
विज्ञापन

आबकारी अधिनियम के तहत 6 अभियोग दर्ज कर 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 21 बोतल हथकड़ शराब, 339.5 बोतल अवैध देसी शराब व 330 लीटर लाहन बरामद किया गया। शस्त्र अधिनियम के 2 अभियोग दर्ज कर 3 अवैध देसी पिस्तौल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चोरी के मामलों में गंभीरता दिखाते हुए 16 मामले सुलझाते गए। इनमें 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उप निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में पिट एनडीपीएस के तहत चार नशा तस्करों को डिटेन कर जेल भेजा गया। पीओ व बेल जंपरों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाते हुए 5 पीपी, 1 पीओ व 7 बेल जंपरों को कर जेल भेजा गया। मेडिकल नशे पर कार्रवाई करते हुए नशे में प्रयुक्त होने वाली 6000 गोलियां व 97,050 कैप्सूल बरामद किए। इसके अलावा एक मेडिकल स्टोर सील व दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें