फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई मामले में ईओ और सीटीएम की वीसी से होगी सुनवाई

Fri, 24 Mar 2017 12:05 AM IST
amarujala/Sirsa
विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीआई एक्टिविस्ट पवन पारिक की ओर से दाखिल की गई द्वितीय अपील पर राज्य सूचना आयोग ने नगर परिषद के ईओ और प्रथम अपीलीय अधिकारी-सह-नगराधीश को 11 अप्रैल को आयोग के समक्ष पेश होने का नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई सिरसा में ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। राज्य सूचना आयुक्त करेंगे। पवन पारिक ने नप से आरटीआई में कुछ जानकारी मांगी थी। नप द्वारा वांछित सूचना नहीं दी गई। नगराधीश के समक्ष प्रथम अपील दाखिल की गई। नगराधीश की ओर से वांछित सूचना एक सप्ताह में देने के आदेश दिए गए, लेकिन नप के कर्मचारियों ने सूचना प्रदान नहीं की।
विज्ञापन


ये मांगी थी जानकारी
आरटीआई में स्लम एरिया की स्ट्रीट लाइट के बारे में जानकारी मांगी गई थी। ठेकेदार का नाम, पोल की संख्या, लाइट की संख्या, टेंडर, एस्टिमेट, वर्क ऑर्डर के बारे में जानकारी मांगी थी। इसके साथ यह भी जानकारी मांगी गई थी कि चत्तरगढ़पट्टी और जेजे कॉलोनी में जिन पोलों पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गईं, वे कहां रखीं गईं। उनका क्या किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें