फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लाखों की नगदी और जेवरात चोरी

Sat, 03 Jun 2017 12:02 AM IST
amarujala/Sirsa
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगढ़िया बाजार की गली बेरी वाली में वीरवार रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार घर पर ही मौजूद था। सूचना मिलने पर सीआईए और शहर थाना पुलिस मौके पर  पहुंची। पुलिस की शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस के सवालों का परिवार के लोग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे।
विज्ञापन


सिटी थाना इंचार्ज राम सिंह का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की तह तक जाकर दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार गली बेरी वाली निवासी मक्खन लाल की सब्जी मंडी में दुकान है। मक्खन लाल का कहना है कि वीरवार रात परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सोए थे। रात में चोर अलमारी को तोड़कर तीन लाख 66 हजार रुपये की नगदी व आभूषण चुरा ले गए। सुबह चार बजे जब वे उठे तो घर का सामान बिखरा हुआ पाया। नगदी व आभूषण भी गायब मिले। चोरी की सूचना पुलिस को देने पर सिटी थाना इंचार्ज राम सिंह मौके पर पहुंचे। सीआईए इंचार्ज राजाराम भी अपनी टीम के साथ मौके पर गए। फिलहाल पुलिस ने मकान मलिक की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस गली में 24 मई को आढती के घर  लुटेरों ने धावा बोलकर तीन महिलाओं को चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया था। तब से इस गली में पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें