फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इमीग्रेशन सेंटर संचालकों को एक सप्ताह में पेश करने होंगे दस्तावेज

Sun, 10 Nov 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में विदेश भेजने के नाम पर युवाओं के साथ फर्जीवाड़े के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इन पर रोक लगाने और युवाओं के भविष्य देखते हुए पुलिस प्रशासन फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है। ताकि कोई भी युवा इन फर्जी ट्रैवल एजेंटों के झांसे में न आए। फर्जी एजेंटों के चक्कर में युवाओं का कॅरिअर प्रभावित होता है। उनका आर्थिक नुकसान भी होता है।
एसपी विक्रांत भूषण ने सभी थाना प्रभारियों को इमीग्रेशन सेंटर संचालकों के दस्तावेज और लाइसेंस की जांच करने के आदेश दिए हैं। इसलिए पुलिस प्रशासन ने इमीग्रेशन सेंटर संचालकों को सप्ताहभर में औपचारिकता पूरी करने का निर्देश दिया है। अगर कोई सेंटर संचालक समय रहते अपने दस्तावेज पेश नहीं कर पाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




इसकी तैयारी के लिए शहर थाना प्रभारी सत्यवान ने शहर में स्थित इमीग्रेशन सेंटर संचालकों की बैठक ली। इसमें शहर के 20 के करीब इमीग्रेशन सेंटर संचालक ही पहुंचे और थाना प्रभारी ने उनके साथ बैठक कर उन्हें सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग शिक्षा, नौकरी और घूमने के लिए विदेश जाने के इच्छुक रहते हैं। ऐसे लोग वीजा लेने के लिए बाजारों में ट्रैवल एजेंटों के पास पहुंचते हैं लेकिन कई फर्जी ट्रैवल एजेंट युवाओं को जल्दी वीजा लगवाने और नौकरी लगवाने के नाम पर बहला फुसलाकर अपने झांसे में फंसा लेते हैं।
वीजा लगवाने के नाम पर रुपये भी अधिक लेते हैं। इसके बावजूद वीजा न लगने पर युवाओं का कॅरिअर प्रभावित होता है। उनके रुपयों का भी नुकसान करते हैं। इसके साथ उसके परिवार पर भी बुरा असर पड़ता है। जानमाल का भी नुकसान हो जाता है।



उन्होंने सभी इमीग्रेशन सेंटर संचालकों से कहा कि आगामी एक सप्ताह तक अपने दस्तावेजों की जांच करवाएं। बिना दस्तावेजों के सेंटर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन सेंटर संचालकों ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब की तर्ज पर इमीग्रेशन सेंटर के पंजीकरण का विकल्प देना चाहिए, तभी सभी सेंटर संचालक पंजीकरण करवा सकेंगे।
शहर थाना प्रभारी सत्यवान ने कहा कि जागरूकता के अभाव में युवा अक्सर फर्जी ट्रैवल एजेंटों का शिकार बनकर अपनी मेहनत की लाखों रुपये की पूंजी गंवा बैठते हैं। आमजन और युवाओं को ऐसे फर्जी ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहना चाहिए। विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने से पूर्व एजेंटों के बारे में पूरी जानकारी जुटा लें। सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंटों से ही संपर्क कर प्रक्रिया पूरी करवाएं।



बॉक्स

शहर में एक सौ के करीब इमीग्रेशन सेंटर

शहर में करीब 100 के इमीग्रेशन सेंटर संचालक हैं, जो आईलेट्स, पीटीई और अन्य भाषा के बारे में जानकारी के कोर्स करवाते हैं। शिक्षा सेंटरों की आड़ में यह इमीग्रेशन सेंटर भी चलाते हैं। कोर्स पूरा होने पर युवाओं को वीजा लगवाने के नाम पर रुपये ऐंठने का भी आरोप लगता है। इन पर बिना किसी लाइसेंस और अनुमति के युवाओं के कॅरिअर के साथ खिलवाड़ कर धोखाधड़ी के कई मामले पुलिस तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
शहर में इन स्थानाें पर स्थित है इमीग्रेशन सेंटर
शहर में डबवाली रोड, सर्कुलर रोड, आईटीआई रोड, जनता भवन रोड, बेगू रोड, टाउन पार्क के पास, हुडा कॉम्पलेक्स, बरनाला रोड, हिसार रोड आदि स्थानों पर इमीग्रेशन सेंटर संचालित हैं। इनमें से मात्र एक के पास ही सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त लाइसेंस है। बाकी सरकार की अनुमति के बिना चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें