सिरसा। रानियां थाना पुलिस ने अवैध पिस्तौल सप्लायर अमनदीप निवासी गांव धोतड़ जिला सिरसा को काबू किया गया है। जांच प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पांच सितंबर को चंद्रभान निवासी गांव अभोली को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में चंद्रभान ने बताया था कि वह ये पिस्तौल अमनदीप से लेकर आया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी अमनदीप को काबू कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।