फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक सवार युवक से मिला पांच किलोग्राम चूरा पोस्त

Mon, 06 Oct 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने सोमवार को पांच किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ सुखदेव निवासी बाजीगर मोहल्ला सिरसा को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एएनसी की टीम सोमवार को सदर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव भंभूर के पास पुलिस ने एक बाइक को रोका। बाइक सवार युवक की तलाशी ली गई तो पांच किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुखदेव के खिलाफ सदर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मंगलवार सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें