फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश वापस न लिए तो विद्युत सदन हिसार तक लेकर जाएंगे प्रदर्शन : देसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिटी सब डिवीजन में कार्यरत दो जेई राजेश कुमार और मदन लाल के तबादले के कारण कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। धरने के नौवें दिन यूनियन के पूर्व महासचिव यशपाल देसवाल पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कीं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द दोनों कर्मचारियों के आदेश रद्द नहीं किए गए तो इस प्रदर्शन को हिसार विद्युत सदन तक लेकर जाया जाएगा।
विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि एसडीओ रमेश कुमार बिना किसी शिकायत या कारण के दोनों कर्मचारियों को रिलीव कर दिया। इस संबंधी यूनियन ने एसडीओ से बातचीत भी की। यूनियन ने एक अक्तूबर को ही चेतावनी पत्र दे दिया था कि यदि आप बिना किसी विभागीय आदेश के जानबूझकर जेई को रिलीव करते हो तो यूनियन आपके खिलाफ आंदोलन का रुख इख्तियार करेगी।
उन्होंने कहा कि नोटिस देने के बाद भी राजेश और मदन लाल जेई को रिलीव कर दिया, जबकि पूरे सिरसा सर्कल में भिन्न-भिन्न पदों पर बहुत से कर्मचारी टेंपरेरी ऑर्डर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने भी कहा कि जब तक दोनों जेई के रीलिविंग के ऑर्डर कैंसिल नहीं किए जाते, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर सर्कल सेक्रेटरी सतिंदर मोंगा, यूनिट सेक्रेटरी सुरेश मंगल, देवीलाल बिरड़ा, सिटी यूनिट प्रधान सीताराम सोनी, मनोज कुमार, श्यामलाल खोड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें