संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली में नशामुक्ति टीम ने गांव अबूबशहर व चट्ठा में 12 नशा पीड़ित की पहचान की। इन सबको रविवार को सरकारी अस्पताल डबवाली में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनकी काउंसिलिंग की और पांच दिनों की दवाई दी। इसके बाद पुलिस ने सभी नशा पीड़ितों को गांव में ले जाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया और सामाजिक, आर्थिक और मानसिक नुकसान के बारे में बताया। पुलिस टीम प्रभारी सुग्रीव सिंह ने बताया कि पीड़ित लोगों में अधिकतर युवा है। ये ज्यादातर चिट्टा व गोलियों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि नशे की लत बीमारी है व इसका इलाज संभव है।