फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन के नाम से हार्ट अस्पताल बनाने पर 5 करोड़ दूंगा : कांडा

Tue, 13 Oct 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने महाराजा अग्रसेन के नाम पर सुपर स्पेशियलिटी हार्ट अस्पताल बनाने का आह्वान करते हुए इसके लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने महाराजा अग्रसेन स्कूल ट्रस्ट से भी इस जनहित के कार्य में आगे आने की अपील की। वह रविवार देर शाम श्री महाराजा अग्रसेन स्कूल में अग्रवाल सभा सिरसा की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कांडा ने अग्रवाल सभा और महाराजा अग्रसेन स्कूल को 5-5 लाख रुपये का अनुदान भी दिया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद की स्थापना कर सभी वर्गों के कल्याण और भाईचारे का संदेश दिया था। उनका एक रुपया, एक ईंट का सिद्धांत सामाजिक सहयोग का प्रतीक है।
समारोह का शुभारंभ गोपाल कांडा, उद्योगपति भूषण सरावगी, सुनील गुप्ता, महावीर जमालिया, भूरा मल मित्तल और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों और सोनीपत से आई टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रास नृत्य और झांकियों के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के जीवन व संदेशों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भूषण सरावगी, सुनील गुप्ता और महावीर जमालिया ने एक-एक लाख रुपये तथा भूरा मल मित्तल ने 31 हजार रुपये का सहयोग दिया। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला, महाराजा अग्रसेन स्कूल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें