फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं मानता हूं कि वोट चोरी हुए, कांग्रेस आत्ममंथन करे : गंगवा

Mon, 10 Nov 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। वोट चोरी के आरोपों पर लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि मैं मानता हूं कि वोट चोरी हुए हैं, लेकिन कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि वोट क्यों चोरी हुए। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब वे कहते थे ‘कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ’, लेकिन बाद में जनता को भूल गए। जनता ने भाजपा के साथ खड़े होकर कांग्रेस को सबक सिखाया है। मंत्री सोमवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित त्रिवेणी यूथ फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन

इनेलो नेता संपत सिंह के भाजपा छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संपत सिंह को पहले ही छोड़ दिया था, उन्होंने अब छोड़ी है। वे सोमवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित त्रिवेणी यूथ फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की पॉलिसी के तहत मुआवजा दे रही है। कांग्रेस सरकार ने एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था, जबकि भाजपा सरकार अब तक 15 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा दे चुकी है।
डीजीपी ने सबके लिए नहीं कहा, कुछ लोग करते हैं गुंडागर्दी

विधायक गोकुल सेतिया की ओर से जिला परिषद सीईओ के पक्ष लेने के आरोप पर मंत्री ने कहा कि प्रजातंत्र में जनता अपने प्रतिनिधि चुनकर भेजती है, उनका व्यवहार सही होना चाहिए। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करता। डीजीपी ओपी सिंह के थार और बुलेट गुंडे चलाते हैं वाले बयान पर उन्होंने कहा कि डीजीपी ने यह बात सबके लिए नहीं कही। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाते हैं या अनुशासन तोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें