फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मैं लाडला खाटू वाले का...पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में भजन संकीर्तन के दौरान मौजूद श्रद्धालु। 
विज्ञापन
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से निर्जला एकादशी पर भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान साक्षी शर्मा के भजन ना गोरे का ना काला का मैं लाडला खाटू वाले का पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन

श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवादार पवन गर्ग ने बताया कि निर्जला एकादशी पर शुक्रवार सुबह 8:15 बजे पटेल बस्ती स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर से श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा पटेल बस्ती मंदिर से शुरु होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए श्याम बगीची में पहुंचकर संपन्न हुई। निर्जला एकादशी पर बगीची के समीप तोरण द्वार पर दूध आइसक्रीम की छबील लगाई गई।
रात को आठ बजे सरदूलगढ़ से केवल बंसल के नेतृत्व में आए श्याम भक्तों ने पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री व हितेश शर्मा ने मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद श्याम बाबा की पावन ज्योत प्रज्वलित की गई और बाबा की आरती की गई।
विज्ञापन

राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। गनेरीवाला ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजन- राम के रंग में रंगा हुआ है अंजनी सुत लाला, क्यूं घबराउं मैं मेरा तो श्याम से नाता है, छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ ओ बाबा मरते दम तक, पकड़ लो हाथ बनवारी नही तो डूब जाएंगे सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
इसके बाद फतेहाबाद से आई भजन गायिका साक्षी शर्मा ने बाबा श्याम के चरणों में भजनों के माध्यम से अपनी हाजिरी लगाई। उन्होंन भजन- मन में हो विश्वास तो श्याम सहरा मिलता है, बाबा तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है, मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे, सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता है, बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय, पलके ही पलके बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे, काली कमली वाला मेरा यार है, ना गोरे का ना काले का मैं लाडला श्याम मुरली वाले का सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी जिन पर श्रद्धालु जमकर नाचे।
विज्ञापन

रात को 9:15 बजे श्री श्याम रसोई का प्रसाद वितरित किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्याम रसोई का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें