फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं वकील के रूप में जनता की सेवा कर रहा हूं : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Sat, 16 Sep 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अ​धिवक्ताओं को संबो​धित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे समाज के गरीब और पीड़ित व्यक्ति के वकील के रूप में पैरवी करके उन्हें न्याय दिलवाने की सेवा में लगे हैं। इसके लिए सरकार अंत्योदय की भावना के आधार पर काम कर रही है। सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को न्याय और हक देने का काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बार एसोसिएशन की मांग पर बार एसोसिएशन में क्रेच की व्यवस्था करने व अतिरिक्त अन्य कार्यों के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दूसरी अन्य बार एसोसिएशन को भी वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने वकीलों से आह्वान किया है कि वे पीड़ितों और वंचितों को न्याय दिलवाने के लिए आगे आएं। किसी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो, अधिवक्ता अपना दायित्व निष्ठा पूर्वक निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 50 वर्ष से भी अधिक समय से प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानपालिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया की अपनी एक भूमिका है। ये सभी स्तंभ एक दूसरे के पूरक हैं। विधानपालिका लोगों के हित में कानून का निर्माण करती है और न्यायपालिका उस कानून का विश्लेषण करती है। कानून का पालन संविधान के अनुरूप करवाना भी न्यायपालिका का काम है। विधानपालिका और कार्यपालिका में एक सामंजस्य का काम न्यायपालिका द्वारा किया जा रहा है। बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता गणेश सेठी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया और एसोसिएशन की मांगों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर विधायक गोपाल कांडा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, गोविंद कांडा, प्रदीप रातुसरिया, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, जिला न्यायवादी राजीव सरदाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें