फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में दंपती घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 02 Aug 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। चोपटा-भादरा रोड पर रविवार दोपहर 3 बजे हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चोपटा बाजार क्षेत्र में हुआ।
गांव गुसाईआना के सरपंच रघुबीर सिंह की स्कॉर्पियो गाड़ी और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। घायल दंपती को सरपंच ने अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपटा पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया। फिलहाल, दोनों का उपचार सिरसा के निजी अस्पताल में चल रहा है।
गांव गुसाईआना के सरपंच रघुबीर सिंह रविवार को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से चोपटा से नाथूसरी कलां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चोपटा बाजार में अचानक उनकी गाड़ी की स्कूटी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार गांव नाथूसरी कलां निवासी सतीश कुमार और उनकी पत्नी प्रीति सड़क पर उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए और घायलों की सहायता की। सरपंच रघुबीर सिंह ने तुरंत दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपटा पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिरसा रेफर कर दिया जहां एक निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी है। घायल सतीश कुमार के भाई राकेश कुमार ने बताया कि हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उनका सिरसा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें