फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पत्नी को दोस्त के कमरे में ले गया पति, उसने लूट ली अस्मत

Thu, 11 Apr 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। महिला के साथ पति के दोस्त द्वारा कैथल में दुष्कर्म किए जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पीड़ित महिला ने बयान दिया है कि उसका पति ही उसे अपने दोस्त के कमरे में ले गया था। उसके पति ने अपने दोस्त के साथ शराब पी थी। इसके बाद पति उसे दोस्त के कमरे में छोड़कर बाहर आ गया। इसके बाद दोस्त ने कमरा बंद कर लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि उसे पता चला कि पति अपने दोस्त से कोई फायदा लेना चाहता था। इस मामले में सिरसा महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कॉपी कैथल पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार सिविल लाइन सिरसा थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय महिला के पति का दोस्त कैथल में रहता है। दोस्त का नाम महावीर है। पीड़िता का कहना है कि 29 मार्च 2024 को उसका पति उसे कैथल अपने दोस्त के घर लेकर गया था। यहां पर दोस्त महावीर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। अब इस मामले में नई बात सामने आई है कि पीड़ित महिला के पति ने अपने दोस्त महावीर के साथ पहले शराब पी थी। इसके बाद पति उसे अपने दोस्त के कमरे में ले गया और उसे वहां पर छोड़कर कमरे से बाहर आ गया। इसके उपरांत महावीर ने कमरा बंद कर लिया और जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि पति व उसके दोस्ती की इस घिनौनी हरकत से वह सहम गई थी। सिरसा लौटने के बाद उसने कई दिन तक किसी से बात तक नहीं की। इसके बाद उसने पति के दोस्त को सबक सिखाने की हिम्मत जुटाई और महिला थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें