फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शराब पीने से रोकने पर पति ने सिर पर रॉड मारकर की पत्नी की हत्या, 16 साल पहले हुई थी शादी

Wed, 20 Nov 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के प्रीत नगर इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी के सिर पर रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। बुधवार को सिविल हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। शहर थाना पुलिस ने मृतका के पिता का बयान दर्ज करके आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव अबूतगढ़ निवासी 33 वर्षीय हरप्रीत कौर की शादी 16 वर्ष पहले भूना निवासी दर्शन सिंह उर्फ बलजिंदर सिंह पुत्र भाल सिंह के साथ हुई थी। करीब दो माह से हरप्रीत कौर अपने पति दर्शन सिंह के साथ प्रीत नगर इलाके में किराये के मकान में रह रही थी। पुलिस को दिए बयान में हरप्रीत कौर के पिता 62 वर्षीय दर्शन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी के दो बच्चे हैं। हरप्रीत कौर घरों में सफाई का काम करती थी। उसका पति दर्शन सिंह कोई काम नहीं करता और शराब पीने का आदी है। शराब पीने के कारण अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था।
विज्ञापन

दर्शन सिंह का कहना है कि 19 नवंबर को उसके पास बेटी हरप्रीत का फोन आया था। उसने बताया था कि उसका पति उसे लगातार परेशान कर रहा है और मारने की धमकी देता है। दर्शन सिंह ने दामाद को फोन करके समझाया कि तुम हरप्रीत को परेशान मत करो। मंगलवार रात को दामाद बलजिंदर सिंह ने हरप्रीत कौर के सिर पर रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। लोगों ने उसे इसकी सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचा। यहां हरप्रीत कौर का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा था।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति दर्शन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। हरप्रीत कौर अपने पत्नी दर्शन सिंह को शराब पीने से रोकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें