फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Husband Wife Love: पति ने पत्नी को खरीद कर दी चांद पर जमीन, शादी की 25वीं सालगिरह पर दिया खास सरप्राइज

Tue, 04 Apr 2023 02:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह नरेश बैनीवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चौपटा, सिरसा (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सिरसा में कृष्ण कुमार रुहील ने अपनी पत्नी को शादी की 25 वीं सालगिरह पर चांद-तारे तोड़ लाने का सिर्फ वादा ही नहीं किया, बल्कि चांद पर जमीन खरीद कर उसे निभाया भी।.
विज्ञापन
शादी की 25वीं सालगिरह पर पति ने पत्नी को खरीद कर दी चांद पर जमीन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा जिले के कागदाना निवासी कृष्ण कुमार रुहील ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर पत्नी को ''चांद का टुकड़ा'' गिफ्ट किया है। उनका यह सपना सच होने के साथ ही लीगल भी है। दरअसल, अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी स्थित फर्म ''लूनर सोसाइटी इंटरनेशनल'' चांद पर जमीन बेच रही है। पूरे वैध तरीके से कंपनी चांद पर जमीन खरीदने वालों को वहां की नागरिकता भी देती है। बायर्स चाहे तो भविष्य में अपनी लूनर प्रॉपर्टी बेच भी सकते हैं।.

विज्ञापन


कृष्ण कुमार रुहील ने बताया कि 3 अप्रैल को हमारी शादी की सालगिरह थी। मैं पत्नी सरिता के लिए कुछ खास करना चाहता था। हर कोई कार और ज्वेलरी जैसी चीजें गिफ्ट करता है, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था। इसलिए मैंने सरिता के लिए चांद पर जमीन खरीदी। कृष्ण कुमार ने न्यूयॉर्क शहर, यूएसए की एक फर्म लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से जमीन खरीदी है।

कृष्ण कुमार रुहील की पत्नी सरिता ने कहा कि अपने पति से मिले इस तरह के खास सरप्राइज से बेहद खुश हैं। मुझे कभी भी उम्मीद नहीं थी कि वह मुझे कुछ खास गिफ्ट करेंगे। उन्होंने उपहार के रूप में मुझे चांद पर जमीन के दस्तावेज दिए। इससे पहले अभिनेता शाहरुख खान और स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत ने भी चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें