सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार पति-पत्नी को भारत नगर के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के पास 129 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। माधोसिघाना मोनू व कनिका के कब्जे से 129 ग्राम हेरोइन, दो लाख 21 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एनएनसी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत के दौरान गहन पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।