फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में राजस्थान के दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अबूबशहर के पास बाइक के आगे लावारिस पशु आने से सवार दंपति सड़क पर जा गिर, जिसे पीछे से आ रही जीप ने कुचल दिया और दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डबवाली क्षेत्र के गांव अबूबशहर के पास सुबह 6 बजे राजस्थान के गांव पीलीबंगा निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मण व उसकी पत्नी महेंद्र कौर बाइक से जा रहे थे। अचानक बाइक के आगे आए लावारिस पशु से बाइक टकरा गई और अनियंत्रित होकर दंपति सड़क पर गिर गया। दंपति जबतक खुद को संभालते पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने दोनों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और स्थिति का जायजा लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें