फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घूघंट में सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल, पांचों परिषद व पालिकाओं में हुई हड़ताल

विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे घूंघट में बैठी सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।
विज्ञापन
सिरसा। जिले में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले ईकाइयों ने एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल की। इस दौरान सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद, कालांवाली, डबवाली में सफाई कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे और अपनी मांगों के लिए नारेबाजी की। ऐलनाबाद में महिला सफाईकर्मी घूंघट में हड़ताल पर बैठी नजर आईं।
विज्ञापन

हालांकि, भूख हड़ताल के दौरान सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। अपनी पुरानी मांगों को पूरा करने के लिए कर्मचारियों ने हड़ताल की। ऐलनाबाद के नगर पालिका परिसर में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले एक दिन की कर्मिक भूख हड़ताल सफाई कर्मचारियों ने की। इन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
इन सफाईकर्मियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है व लगातार उनसे वादा खिलाफी कर रही है। जिससे नगर पालिका सफाई कर्मचारी काफी नाराज हैं। क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे सफाईकर्मियों में गोरी शंकर, फकीर चंद, विक्की चांवरिया, गोरी शंकर सोहतरा, सुंदर देवी व मंजू रानी शामिल रहे।
विज्ञापन

कालांवाली में कर्मियों से मिले एसडीएम
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कालांवाली नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन ने कर्मिक भूख हड़ताल पर रहे। धरने के दौरान कालांवाली के एसडीएम सुरेश रविश ने भी मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों के बारे में चर्चा की। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा कालांवाली के प्रधान सिंकदर कुमार, सूरज कुमार, राजेश, कृष्ण कुमार, शिव कुमार, गोवर्धन दास आदि क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


यह है मुख्य मांगे
- समान काम समान वेतन लागू करना
- कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना
- ठेका प्रथा बंद की जाए।
- पुरानी पेंशन बहाल करना व सैलरी बढ़ोतरी मांगो को जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें