फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा सेक्टर में कुत्तों के काटने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
 हुडा सेक्टर में पालतू कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। घरों से सुबह-सायं को जब कुत्तों को खोला जाता है, तो ये कुत्ते लोगाें को काटते हैं। विभाग ने अब सभी कुत्तों को पालने वालों को नोटिस देने का मन बना लिया है। अगले  सप्ताह से ही नोटिस देने का सिलसिला शुरू कर दिया जाएगा और उसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन



    हुडा विभाग के नियमों के अनुसार हुडा क्षेत्र का कोई भी निवासी कुत्ते को अपने घर में नहीं रख सकता पर लोग सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सेक्टर में कुत्ते पाल रहे हैं। लोगों का शौक दूसरों के लिए मुसीबत बनने लगा है। सुबह शाम दोनों वक्त इन कुत्तों को पार्कों में गंदगी करने के लिए छोड़ा जाता है, उसी समय ये कुत्ते लोगाें को काटने दौड़ते हैं।

 कई घटनाएं हो जाने के बाद विभाग ने सभी कुत्ता पालकों को नोटिस देने का मन बनाया है।
 विभाग के एसडीसी सुरजीत सिंह ने बताया कि नियम के अनुसार सेक्टर में कुत्ते नहीं पाले जा सकते। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी ने जानकारी दी थी कि दो दिन पूर्व ही एक व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया था। आसपास के लोगाें ने उसे छुड़वा दिया नहीं तो मामला और भी गंभीर हो जाता।
विज्ञापन


    उन्होंने बताया कि उन सेक्टर निवासियों को सोमवार से ही नोटिस देने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी, जिन्होंने ने घरों में कुत्ते पाल रखे हैं। उन्होंने बताया कि फिर भी लोग नहीं माने तो एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा किसी भी व्यक्ति को ऐसा जानवर या पशु पालने की इजाजत नहीं दी जा सकती, जो दूसरों के लिए घातक साबित हो। यहां तक कि गाय-भैंस रखने पर भी पाबंदी है।

 इस मामले में हुडा रेसीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव राजपाल सिंह ने कहा कि उन्हें स्वयं को इस बात का पता नहीं था कि सेक्टर में कुत्ता पालने पर पाबंदी है। अब वे तो इस नियम का पालना क रेंगे, साथ ही सेक्टर निवासियों से भी अनुरोध करेंगे  कि वे कुत्ते न पालें। उन्होंने कहा कि इस नियम के पालन की बात विभाग तब करवाने की बात कर रहा है, जब विभाग के एक अधिकारी को कुत्ते ने काटा है।

 उन्होंने कहा कि जो भी नियम है उनका पालना होना चाहिए। अपने शौक के लिए दूसरों की जान खतरे में डालना बहुत ही गलत बात है। हुडा सेक्टर निवासी रामसिंह बैनीवाल ने कहा कि उन्होंने कई बार देखा है कि लोग कुत्तों को घुमाने पार्कों में लाते हैं जो लोगाें को काटने के लिए दौड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें