फतेहाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन करवाते एचटेट परीक्
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की तरफ से पिछले दिनों एचटेट की परीक्षा ली गई थी। बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन करवा रहा है। सोमवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन शुरू हुई। बोर्ड की तरफ से जिले की जारी हुई सूची में करीब 1470 परीक्षार्थियों का नाम शामिल है जबकि 11154 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। मेरिट सूची में सिर्फ 13 फीसदी परीक्षार्थियों का नाम ही आया है।
पहले दिन बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन को लेकर परीक्षार्थियों को केंद्र में पहुंचने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह से बारिश के कारण केंद्र में पर पहुंचने में दिक्कत हुई। चार पहिया वाहनों का सहारा ले केंद्र में पर पहुंचे। हालांकि बोर्ड की तरफ से मंगलवार को भी वेरिफिकेशन करवाई जाएगी।
-
किसी भी केंद्र पर करवा सकते हैं वेरिफिकेशन
बोर्ड ने इस बाद परीक्षार्थियों को छूट दी है कि वह किसी भी जिले में वेरिफिकेशन करवा सकते है। जबकि पहले संबधित जिले में ही करवानी हेाती थी। इस बार अहम बात यह रही कि वेरिफिकेशन के दौरान केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
-
इन परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा :
लेवल आवेदक परीक्षा देने पहुंचे
लेवल 3 3778 3385
लेवल 2 6408 5755
लेवल 1 2327 2014
-
स्तर सुधारने के लिए डाइट में दी गई कोचिंग :
एचटेट के परिणाम को सुधारने के लिए जिला शिक्षा विभाग की तरफ से पहली बार डाइट मताना में कोचिंग शुरू की गई थी। 50 बच्चों का बैच भी बनाया गया था। लेकिन 15 से 20 बच्चे ही बैच में शामिल हुए थे।