फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिकायत मिलने पर एचएसवीपी विभाग ने ग्रीन बेल्ट से काटे अवैध कनेक्शन

Wed, 23 Oct 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सेक्टर20 पार्ट वन में ग्रीन बेल्ट में काटे गए अवैध कनेक्शन। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को लंबे समय से ग्रीन बेल्ट में अवैध पेयजल कनेक्शन की शिकायत मिल रही थी। इस मामले में एचएसवीपी की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए तीन से चार लोगों के कनेक्शन काटे।
इसके साथ ही उन्हें हिदायत दी कि यदि भविष्य में ग्रीन बेल्ट को लेकर अवैध कनेक्शन लिया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जानकारी के अनुसार एचएसवीपी को लिखित में शिकायत मिली थी कि सेक्टर 20 पार्ट वन के मकान नंबर 11 के व्यक्ति ने अपने घर के सामने ग्रीन बेल्ट में अवैध कनेक्शन लिया हुआ है। इससे वह वहां पर पौधे लगा रहा है।
विज्ञापन

इस शिकायत के आधार पर मौके पर जाकर अधिकारियों ने देखा तो संबंधित मकान मालिक के अलावा कई अन्य लोगों ने भी ग्रीन बेल्ट में अवैध कनेक्शन लिए हुए हैं। इसके बाद एचएसवीपी की टीम ने सभी के कनेक्शनों को कटाने का कार्य शुरू कर दिया। मंगलवार को तीन से चार कनेक्शन काटे गए हैं और बुधवार को भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


हमारी ओर से ग्रीन बेल्ट में लिए गए सभी अवैध कनेक्शनों को काटने का कार्य किया जाएगा। इस तरह का अभियान पहले भी चलाया गया था, लेकिन लोगों ने दोबारा कनेक्शन कर लिए हैं। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बलराज, जेई, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें