फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसजीपीसी के विरोध में प्रदर्शन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कैथल में रविवार को प्रदेश में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाए जाने की घोषणा के बाद अकाली नेताओं ने इस फैसले का विरोध करने का ऐलान कर दिया है। विरोध का बिगुल सिरसा जिले से बजेगा। मंगलवार को एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ के नेतृत्व में हजारों सिख प्रदर्शन कर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


सिरसा श्री गुरुद्वारा कमेटी (लोकल बॉडी) के प्रधान प्रकाश सिंह साहुवाला ने बताया कि कांग्रेस सिखों को बांटना चाहती है लेकिन उसे इस प्रयास में सफल नहीं होने दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का यह चुनावी स्टंट है। प्रदेश के सिखों को गुमराह करके वोट हथियाने की साजिश कांग्रेस ने रची है।

सिखों में कांग्रेस सरकार की घोषणा के बाद से काफी रोष है। मंगलवार को हजारों की संख्या में सिख समुदाय के लोग सिरसा स्थित गुरुद्वारा दशम पातशाही में एकत्रित होंगे। एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ सिखों की बैठक को संबोधित करेंगे और इसके बाद जुलूस के रूप में सरकार के फैसले का विरोध करेंगे। बाद में डीसी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें