संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वार्ड नंबर 36 में रोड़ी हलके को शामिल किया गया है। वार्ड में 23 गावों के 11605 वोटर हैं। 19 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए हलके में 16 बूथ बनाए हैं। यहां दो प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला बना हुआ है। पंजाब सीमा पर लगते रोड़ी हलका में 6226 महिलाएं और 5379 पुरुष वोटर हैं।
हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वार्ड नंबर 36 में लगने वाला पूरा ग्रामीण क्षेत्र है। सिख समाज के वोट जुटाने के लिए दोनों प्रत्याशी अपना दम दिखा रखे हैं। उम्मीदवार कुलदीप सिंह फग्गु ने कहा कि धार्मिक प्रचार, गतका ट्रेनिंग की क्लासें, गुरबाणी की संध्या अहम मुद्दे हैं। इनको लेकर वे चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर उम्मीदवार गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाला भी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। अपना चुनाव अभियान चलाए हुए हैं।
:::::::::::::::::::::::::::::::
इन स्कूलों में बनाए पोलिंग बूथ
हलका रोड़ी में बूथ नंबर 59 से 74 तक हैं। बूथ नंबर 59 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ांवाली, 60 नंबर राजकीय हाई स्कूल कुरंगावाली, 61 नंबर राजकीय हाई स्कूल सुखचैन, 62 नंबर राजकीय हाई स्कूल झोरड़रोही, 63 व 64 नंबर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोड़ी, 65 नंबर राजकीय हाई स्कूल सुरतिया (राइट विंग), 66 नबर राजकीय हाई स्कूल सुरतिया (लेफ्ट विंग) में बनाया गया है। इसके अलावा बूथ 67 राजकीय हाई स्कूल पक्का शहीदां, 68 नंबर राजकीय हाई स्कूल थिराज, 69 नंबर राजकीय हाई स्कूल मलड़ी, 70 नंबर सरकारी स्कूल गदराना, 71 नंबर राजकीय मिडिल स्कूल त्रिलोकेवाला, 72 नंबर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फग्गु, 73 नंबर राजकीय हाई स्कूल भीमां व बूथ नंबर 74 रोड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाया गया है।
अखंड पाठ के डाले भोग
गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं में गुरु पर्व के उपलक्ष्य में प्रकाश किए गए अखंड पाठ का भोग डाला गया। हेड ग्रंथी बाबा रेशम सिंह ने बताया कि सात जनवरी को 10वें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री अखंड पाठ साहिब प्रकाश किया गया था। इसका भोग वीरवार की सुबह 10 बजे डाला गया।