फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार्रवाई से आप कितने संतुष्ट...कॉल कर जानेंगे पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण फीडबैक सेल में मॉनिटरिंग के दौरान एक फरियादी से टेलीफोन कर पुलिस क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। आप पुलिस की कार्रवाई से कितने संतुष्ट है अब इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी स्वयं आपको फोन करके लेंगे। पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लोगों की शिकायतों को लेकर फीडबैक सेल स्थापित किया गया है। इसमें लोगों की शिकायतों की निगरानी स्वयं पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण करेंगे। फीडबैक सेल के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष नंबर जारी किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने विक्रांत भूषण ने बताया कि वे स्वयं समय पर फरियादियों से फोन के माध्यम संपर्क कर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी हासिल करते हैं। पीड़ित व्यक्ति के साथ किए व्यवहार, पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बातचीत होती है। पीड़ित को उनके मामले के समाधान को लेकर आश्वासन देते हैं और मौजूदा स्थिति से अवगत करवाते हैं, ताकि पीड़ित व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करें और समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि नजर आए। उन्होंने बताया कि फीडबैक सेल में नियुक्त पुलिस कर्मचारी उक्त नंबरों से फरियादियों से बातचीत कर उनसे पूछते है कि पुलिस की अब तक की कार्रवाई से आप कितना संतुष्ट है। आपने जो शिकायत दर्ज करवाई है उसकी आपको रसीद दी गई या नहीं गई है। आपके साथ पुलिस कर्मियों का व्यवहार कैसा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
बिना डरे दे जानकारी
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी कहा है कि इन नंबरों के द्वारा जब भी आप से बातचीत की जाती है, तो आप निर्भीक होकर जानकारी दें। उन्होंने बताया कि जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारी तथा अन्य यूनिट प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उनके पास शिकायत लेकर आने वाले लोगों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनकी शिकायत की गंभीरता से सुनवाई की जाए और उन्हें शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास करें। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने आमजन से अपील की है कि पुलिस अधिकारियों की ओर से शिकायतों के निवारण के लिए की गई काल को रिसीव करें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच अधिकारियों को एक निश्चित समय अवधि में शिकायत का निपटारा करना होगा। उन्होंने बताया कि काम में लापरवाही व कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

ये नंबर किए जारी
फरियादियों की सुविधा के लिए फीडबैक सेल में 01666 -298 448, 01666- 298418, 01666- 298498 तथा 01666 -298446 लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें