फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में डेंगू व मलेरिया की दस्तक, चार दिन में मिले 10 मरीज

Mon, 02 Sep 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर में लोगों को जागरूक करने के साथ दवा का छिड़काव करती स्वास्थ्य कर्मी।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में डेंगू व मलेरिया ने दस्तक दे दी है। पिछले चार दिनों में डेंगू व मलेरिया के पांच- पांच मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के दो मरीजों का नागरिक अस्पताल के मलेरिया वार्ड में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें की ओर से लगातार शहर का सर्वे करवा आशंकित मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं, वहीं घरों की जांच कर लार्वा को नष्ट करवा कर मालिकों को नोटिस जारी किया जा रहा है।
बारिश के बाद जिले में डेंगू व मलेरिया के मरीजों में तेजी से इजाफा होने लगा है। पिछले चार दिनों में डेंगू और मलेरिया के पांच-पांच मरीज आए हैं। इसका मुख्य कारण शहर में हर दूसरे दिन होने वाली बारिश को माना जा रहा है। बारिश के कारण पानी घरों, कबाड़ आदि में जमा हो जाता है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की 55 टीमें ग्राउंड पर काम कर रही है। वह घर घर जाकर लोगों को बता रही है कि मलेरिया और डेंगू का लारवा किन जगहों पर मिल सकता है। इसकी रोकथाम कैसे कर सकते है। हालांकि अब तक लार्वा मिलने पर 1350 घरों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन



इस कॉलोनियों में जलभराव की समस्या

बारिश के कारण हिसार रोड, बरनाला रोड, डबवाली रोड, गौशाला मोहल्ला, चतरगढ़पट्टी, मीरपुर कॉलोनी आदि में जगह जगह जलभराव की समस्या है। सेक्टरों के खाली प्लाटों में बारिश का पानी जमा है। इस कारण सेक्टर के आसपास के क्षेत्र में मलेरिया फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


बॉक्स
मलेरिया व डेंगू से बचाव को लेकर रखें ध्यान -
घर में व छत पर पानी जमा न होने दे।
कूलर के पानी को नियमित रूप से बदले।
फ्रिज के पीछे लगी पानी की ट्रेन का पानी बदले या दवा डाले।
घर में रखे गमलों के नीचे की ट्रे में पानी जमा न होने दें।
बाजारों में दुकानों के अंदर रखे कबाड़ आदि सामान में पानी न जमा होने दे।
आस पास के खाली प्लाटों में जमा पानी में डीजल या मिट्टी के तेल का छिड़काव करें।


मलेरिया विभाग की टीमें लगातार गली- गली जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। लापरवाही बरतने वालों को सख्ती से नोटिस भी दिए जा रहे हैं। जिले में 55 टीमें काम कर रही है। डेंगू व मलेरिया के मरीजों का अस्पताल में विशेष रूप से इलाज किया जा रहा है। - डॉ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें