फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रफ्तार में पोल से टकराई होंडा सिटी कार

Mon, 06 May 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर की हुडा कॉलोनी में पतंजलि पार्क के पास शनिवार शाम को होंडा सिटी गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे पोल टूट गया। गनीमत यह रही कि पोल टूटते ही फ्यूज उड़ गए। जिससे उनकी जान बच गई। स्थानीय निवासी रामलाल ने बताया कि एक होंडा सिटी गाड़ी बाजार की तरफ से 90 से 100 की स्पीड में हुडा कॉलोनी में दाखिल हुई। कार पहले एक मकान के बाहर बने चबूतरे से टकराई और उसके बाद बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल टूटकर गाड़ी के ऊपर जा गिरा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि देखने से लग रहा था कि गाड़ी सवार तीन लोगों ने शराब पी हुई थी। हादसे के बाद लोगों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद उक्त तीनों गाड़ी सवारों को ऐलनाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गाड़ी चालक को सिरसा रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस से मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें