सिरसा।मा. छिंद्रपाल सिंह नकौड़ा को सम्मानित करते हुए आयोजक । स्वयं
सिरसा। गांव नकौड़ा निवासी मा. छिंद्रपाल सिंह ने लखनऊ में आयोजित नेशनल मैराथन में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिभागिता करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। पुरस्कार के तौर पर उन्हें 7 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। मा. छिंद्रपाल सिंह ने बताया कि लखनऊ में इस नेशनल मैराथन में देशभर से करीब 15 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया।
60 से अधिक की उम्र होने के बाद भी अपने नियमित अभ्यास से उन्होंने इस मैराथन में तीसरा स्थान हासिल कर गांव व जिले का नाम रोशन किया। श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संत नगर के प्रधान हरपिंद्र सिंह कूका जितेंद्र सिंह ढिल्लों, दविंद्र सिंह काहलो, परमिंद्र सिंह संधू एडवोकेट ने संयुक्त रूप से युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने मा. छिंद्रपाल सिंह नकौड़ा को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
इंडोर स्टेडियम में मा. छिंद्रपाल सिंह रोजाना कड़ा अभ्यास स्वयं करने के साथ-साथ युवाओं को भी अभ्यास करवाते हैं। स्टेडियम में 60 वर्ष से अधिक के काफी बुजुर्ग प्रतिभागी अभ्यास के लिए आते हैं और युवाओं को भी प्रशिक्षण देते हैं। मा. छिंद्रपाल सिंह नकौड़ा ने कहा कि दृढ़ निश्चय के आगे उम्र का कोई मायना नहीं है। उन्होंने युवाओं को नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।