वर्ष 2013 में हिंदी शिक्षक के पद पर भर्ती हुए लेक्चररों की ज्वाइनिंग शुरू हो गई है। कुछ अड़चनों के कारण इनकी ज्वाइनिंग अभी तक नहीं हो सकी थी। कोर्ट के आदेश व विभागीय जांच के बाद अब इनकी ज्वाइनिंग शुरू हो रही है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में शिक्षा विभाग की ओर से हिंदी विषय के लेक्चरार के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसमें से कुछ शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई थी।
इसका कारण यह बताया जा रहा था कि कुछ पात्र शिक्षकों की डिम्ड यूनिवर्सिटी से डिग्रीधारक हैं। ये वे पात्र थे, जिन्होंने दूसरे राज्य के सेंटर से डिग्री हासिल की थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन शिक्षकों की ज्वाइनिंग में अड़चन लग गई थी। इनमें कुछ ऐसे शिक्षक भी शामिल हो गए जो इसके पात्र थे। इन शिक्षकों ने कोर्ट में केस कर ज्वाइनिंग करवाने की गुहार लगाई थी। विभागीय जांच के बाद कुछ हिंदी शिक्षकों की मान्यता सही पाई गई थी। विभाग ने इन शिक्षकों के दोबारा टेस्ट लिए और इसमें सफल हुए अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग शुरू की गई। विभाग ने इन सभी शिक्षकों की सूची को विभाग की साइट पर अपलोड कर दिया है।