जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ में आयोजित कार्यशाला में मौजूद स्टाफ व अन्य। स्रोत : कॉलेज
सिरसा। जननायक चौधरी देवीलाल (जेसीडी ) विद्यापीठ में स्थित शिक्षण महाविद्यालय के सभागर-कक्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कॉमर्स डिपार्टमेंट से प्रो. सुरेंद्र कुंडू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने की।
डॉ. जयप्रकाश ने चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के कॉमर्स विभाग के प्रो. सुरेंद्र कुंडू का स्वागत किया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनईपी-2020 के मुख्य उद्देश्य समतापूर्ण और समावेशी शिक्षा प्रदान करना, बहु-विषयक शिक्षा को बढ़ावा देना, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना, आलोचनात्मक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देना और एक लचीली और समग्र शिक्षा प्रणाली विकसित करना है।
कुंडू ने एनईपी 2020 के विभिन्न पहलू, मुख्यत आईटीईपी पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि एनईपी 2020 का एक मुख्य पहलू एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) है, जो शिक्षकों को भारतीय मूल्यों और ज्ञान परंपराओं के साथ शिक्षा में नवीनतम प्रगति से लैस करता है। बहु-विषयक और अनुभवात्मक अधिगम पर केंद्रित है और वास्तविक दुनिया की शिक्षा के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण और इंटर्नशिप पर जोर देता है। इस मौके पर प्रो. राजेंद्र कुमार, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. सुषमा, डॉ. कमलजीत, डॉ. निशा, डॉ. प्रीति, बलविंदर, संदीप मौजूद रहे।