फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन : तारों के कारण 15 वर्षों से खतरे के साये में जी रहे सैकड़ों परिवार, नहीं बना पा रहे मकान, प्लॉट के दाम भी गिरे

Wed, 22 Mar 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हाईटेंशन तारों के कारण सैकड़ों परिवार टेंशन में हैं। नेजाडेला रोड, बेगू रोड, चत्तरगढ़ पट्टी सहित शहर के बाहरी इलाकों में हाईटेंशन तारों के कारण लोग खतरे के साये में जी रहे हैं। कई लोगों के घरों के बीच हाईटेंशन तारों के खंभे लग हुए हैं। कई लोग अपना घर नहीं बना पा रहे। इसके साथ ही उनके प्लॉट के दाम भी गिर गए हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद बिजली निगम ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

नेजाडेला रोड के लोग 15 वर्षों से हाईटेंशन तारों के खतरे में रहने को मजबूर हैं। सरकार और बिजली निगम का दावा है कि सभी क्षेत्रों से हाईटेंशन तार हटा दिए गए हैं, लेकिन इन क्षेत्रों की स्थिति इन दावों को झूठला रही है। इन तारों से करंट का खतरा हर समय बना रहता है। नेजाडेला रोड 100 से ज्यादा घरों की आबादी हाईटेंशन तारों के खतरे में है। स्थिति इतनी खराब है कि तार लोगों के घरों की छत के ऊपर से गुजर रहे हैं। बिजली के खंभे भी लोगों के घरों में लगा दिए गए हैंं। कई मकान ऐसे भी हैं जिसमें इतनी ऊंचाई से तार गुजर रहे हैं कि बच्चे भी आसानी से छू लें। नेजाडेला रोड पर चत्तरगढ़पट्टी निवासी लोग बताते हैं कि यहां हाईटेंशन तारों के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। आरोप है कि इन हादसों के बाद निगम अधिकारी उक्त लोगों को ही दोषी करार देते हैं।

ये हो चुका है बड़ा हादसा
बेगू रोड पर प्रीत नगर की गली नंबर 13 में मार्च 2019 में हादसा हुआ था। यहां रहने वाले सुच्चा सिंह की बेटी प्रिंस, जो अपनी मां की मौत के बाद चाचा-चाची के पास रहती थी, चचेरे भाई सुखदीप सिंह (9) और बहन राजमीत (10) के साथ घर की छत पर खेल रही थी। उसका चाचा राजबीर भी वहीं छत पर ही था। इसी दौरान सुखदीप ने छत पर पड़ी होर्डिंग की टूटी हुई पाइप उठा ली, जो करीब 2 फीट दूर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तारों को छू गई। इसी बीच हादसे से अनजान प्रिंस ने उसे पकड़ लिया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। इन दोनों को बचाने आई सुखदीप की बहन राजमीत और फिर उसके बाद उनके पिता राजबीर भी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


हाईटेेंशन तारों को हटाया जा रहा है। मेरे संज्ञान में ये मामला नहीं है। यदि कोई शिकायत आएगी तो तुरंत प्रभाव से हाईटेंशन तारों को हटवा दिया जाएगा। राजेंद्र सभ्रवाल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें