फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर की छापामारी

Wed, 29 Mar 2017 12:55 AM IST
amarujala/Sirsa
विज्ञापन
Health Department Team
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार शाम गांव डबवाली में चल रहे एक क्लीनिक पर छापामारी करते हुए क्लीनिक संचालक की डिग्री संदिग्ध होने की आशंका पर पुलिस में शिकायत देकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

छापामार टीम में शामिल डबवाली सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. एमके भादू ने बताया कि मंगलवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव डबवाली के बस स्टैंड पर गांव जोगेवाला निवासी सुखदेव सिंह बिना अनुमति के क्लीनिक चलाकर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने टीम गठित करते हुए क्लीनिक पर छापामारी की। क्लीनिक से टीम को कई प्रकार की दवाइयां और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं और क्लीनिक में चिकित्सक द्वारा एक मरीज का उपचार किया जा रहा था। टीम ने जब क्लीनिक संचालक सुखदेव सिंह से उसकी डिग्री दिखाने की मांग की। चिकित्सक द्वारा प्रस्तुत की गई डिग्री और कागजात संदिग्ध होने की आशंका पर टीम ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए जांच की मांग की है। वहीं शहर थाना पुलिस के एसआई रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने एसएमओ डॉ. एमके भादू की शिकायत पर सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें