फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएंगी हेल्प डेस्क, अभ्यर्थियों के लिए सात धर्मशालाओं में रुकने की व्यवस्था

Thu, 19 Oct 2023 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

सीईटी को लेकर सिरसा के बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर 20 से 22 अक्टूबर तक हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे, ताकि दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को रहने के स्थान व परीक्षा केंद्र तलाशने में परेशानी न हो। यह जानकारी उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद दी।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में 39 परीक्षा केंद्रों पर 14112 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शहर की सात धर्मशालाओं में लगभग एक हजार व्यक्तियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र में अधीक्षक व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अलावा किसी भी व्यक्ति को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, एसीयूटी शाश्वत सांगवान, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, नगराधीश अजय सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र को देखते हुए केंद्र के बाहर फल विक्रेता होंगे मौजूद
नवरात्रों के चलते परीक्षा केंद्र के नजदीक किसी एक फल विक्रेता के माध्यम से फलों का काउंटर लगवाया जाए, ताकि उपवास कर रहे परीक्षार्थी फल खरीद सकें। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल जैमर, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे तथा वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। इसके साथ उन्होंने परीक्षा केंद्रों में लाइटिंग की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें