फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवाओं की जिंदगी बचाने के लिए मुफ्त में बांट रहे हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। ऐलनाबाद क्षेत्र के युवाओं को सड़क हादसों से बचाने के लिए अनोखा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान की चारों तरफ चर्चा है। समाजसेवी मीनू बैनीवाल की टीम ने ऐलनाबाद क्षेत्र के प्रत्येक गांव में दोपहिया वाहन चालकों को मुफ्त में हेलमेट बांटने की मुहिम शुरू की है। पूरे क्षेत्र में 30 हजार से ज्यादा हेलमेट बांटने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

क्षेत्र में करीब दो माह के दौरान कई हादसे हुए। इन हादसों में पांच से ज्यादा युवाओं की मौत हो गई। ऐसे में पता चला कि यदि बाइक सवारों के पास हेलमेट होता, तो जान बच सकती थी। इस स्थिति को देखते हुए समाजसेवी मीनू बैनीवाल ने अनोखा अभियान शुरू किया। उन्होंने फैसला किया कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव के प्रत्येक बाइक सवार को हेलमेट दे दिया जाए. ताकि यदि हादसा हो तो जान बचाई जा सके। इस अभियान की शुरुआत चोपटा क्षेत्र से कर दी गई है। पहले चरण में गुसाइआना और कर्मशाना में हेलमेट बांटे गए हैं। अब आगे भी कई गांवों में दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट बांटे जाएंगे।
वीरवार को समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल की ओर से हेलमेट वितरित कराए गए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 30,000 दो पहिया वाहन चालकों को मुफ्त हेलमेट बांटने का लक्ष्य रखा गया है। गांव शक्कर मंदोरी में दो पहिया वाहन चालकों को बैनीवाल की टीम द्वारा हेलमेट वितरित किए गए। इससे पहले गांव कर्मशाना और गुसाईं याना में हेलमेट वितरित किए जा चुके हैं। पूर्व सरपंच निहाल सिंह ने कहा कि कप्तान मीनू बैनीवाल हल्के में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक और कई प्रकार के विकास कार्यों को करा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार गांव जोगीवाला से देशबंधु बैनीवाल, सतवीर सिंह ने कहा कि समाजसेवी मीनू बैनीवाल की क्षेत्र के लोगों के प्रति सोच सकारात्मक है। गांव-गांव में जिम, खेल सुविधाओं, पुस्तकालय और अब हेलमेट वितरित कर युवाओं को आगे बढ़ने में काफी मदद कर रहे हैं। इस अवसर पर रणबीर सिंह, सुभाष बैनीवाल, राय सिंह, राज डूडी, प्रीतम बैनीवाल, निहाल सिंह पूर्व सरपंच, भरत सिंह पूर्व सरपंच, शीशपाल पूर्व सरपंच, सुशील प्रधान, हरी सिंह सहारण, सुरेंद्र सरपंच, रामचंद्र पूर्व सरपंच, गजानंद सहारण, सुशील शर्मा, दीवान सहारण, कृष्ण कासनियां, संदीप कासनियां, ओंकार सिंह, बजरंग पंवार, तेजपाल चौकीदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें