फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिलने पर डिंग सीमा पर बढ़ी चौकसी

विज्ञापन
डिंग पंजाब सीमा पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
डिंग क्षेत्र से लगते पंजाब और भट्टू की सीमा में बीते सोमवार को कोरोना केस मिलने पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। पंजाब राज्य और भट्टू में कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने की सूचना मिली तो डिंग थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने पंजाब की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी। परिस्थितियों को देखकर थाना प्रभारी ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना जानकारी प्रवेश न करने पाए और सीमा पर सभी रास्ते सील किए जाएं। जिसमें बाहर से आने वाले को पुख्ता जानकारी रखें। वहीं पास लगते जिला फतेहाबाद के भट्टू में एक युवती की कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने पर मेहुवाला रोड़ और अन्य रास्तों पर गश्त बढ़ा दी और आने-जाने वालों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने लोगों को घर से बाहर न निकले अपील की तथा बाहर घूम रहे लोगों को वापस लौटाया। अनाउंसमेंट के तहत लोगों से अपील की वे अपने घरों मे ही रहे और बेवजह घर से बाहर न निकले। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन की ज्यादा से ज्यादा पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें