फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंडियों में धान की भारी आवक, जिले की 28 मंडियों में अब तक 45,051 किसानों के टोकन कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले की मंडियों में रविवार को आवक बंद रहने के बाद सोमवार को भारी मात्रा में धान की फसल की आवक हुई। अब तक जिले की मंडियों में कुल 28,06,308 क्विंटल धान की फसल पहुंच चुकी है। इसमें से 24,18,754 क्विंटल की बिक्री हो चुकी है, जबकि 3,87,554 क्विंटल धान अभी भी मंडियों में पड़ी है।
विज्ञापन

जिले की 28 मंडियों में अब तक 45,051 किसानों के टोकन कट चुके हैं। कालांवाली मंडी में सबसे अधिक 13,277 टोकन कटे हैं, जबकि मंडी बणी में 45 किसानों के टोकन कटे और 3,049 क्विंटल धान की आवक हुई। सिरसा मंडी में 3,416 किसानों के टोकन कटे और 2,45,242 क्विंटल धान की आवक हुई है।
सरकारी खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जिले की मंडियों से कुल 2,39,342 मीट्रिक टन धान खरीदी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1,09,231 एमटी, हैफेड ने 1,05,108 एमटी और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 25,003 एमटी धान खरीदा है। उठान प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि बड़ागुढ़ा मंडी में 4224 एमटी, डबवाली मंडी में 30961 एमटी, कालांवाली मंडी में 67844 एमटी, फग्गु मंडी में 7435 एमटी, रानियां मंडी में 11284 एमटी, रोड़ी में 10132 एमटी, सिरसा मंडी में 23760 एमटी, सुरतिया मंडी में 5378 एमटी, थिराज मंडी में 5928 एमटी, ओढां में 11730 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई। इसी के साथ ही जिला की अन्य मंडियों में भी धान की आवक जारी है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें