फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वास्थ्य कर्मचारी 25 को मुख्यमंत्री आवास पर करेंगे प्रदर्शन

Sat, 24 Oct 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास पर रोष प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के विरोध में किया जाएगा।
एसोसिएशन बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी (एमपीएचडब्ल्यू) और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (एमपीएचएस) वर्ग को नीति से बाहर रखने की मांग कर रही है। संगठन ने रेशनलाइजेशन के नाम पर स्वास्थ्य विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया रोकने की भी अपील की है।
विज्ञापन

सिरसा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, महासचिव राजेश सिंधु और राज्य पदाधिकारी लालचंद ने बताया कि सरकार को दूसरा स्मरण पत्र भेजा गया है। प्रदेशभर से महिला और पुरुष कर्मचारी सुबह 10 बजे ताऊ देवी लाल पार्क में एकत्रित होंगे।
इसके बाद दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर विरोध प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी ने कहा कि यह नीति जनस्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन

मुख्य मांगें और चेतावनी
एसोसिएशन के महासचिव सहदेव सांगवान ने कहा कि कर्मचारियों की आपत्तियों के बावजूद रेशनलाइजेशन सूची में पदों को शामिल करना चिंताजनक है। स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण पहले ही कार्यभार बढ़ा हुआ है। ऐसे में पद समाप्त करने से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। एसोसिएशन ने रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की भावनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक जरूरतों के विपरीत निर्णय थोपे गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें