फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य : नागरिक अस्पताल के बाहर फर्श पर दो महिलाओं ने बच्चों को दिया जन्म

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बच्चे को गोद में लिए हुए प्रदीप वर्मा । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल के बाहर फर्श पर एक दिन में ही दो गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी हुई। एक महिला फतेहाबाद के भट्टू स्वास्थ्य केंद्र से सिरसा पहुंची थी, जबकि दूसरी महिला सिरसा की ही खन्ना कॉलोनी से आई थी। अस्पताल के बाहर महिलाओं की डिलिवरी होने पर नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। दोनों महिलाओं व बच्चों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में हर रोज 20 से अधिक गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी हो रही है। भट्टू के स्वास्थ्य केंद्र से गर्भवती सुमन रानी को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में गर्भवती महिला को वाहन से उतारते ही बाहर फर्श पर ही डिलिवरी हो गई। इसके बाद महिला और बच्चे को स्ट्रेचर पर प्रसूता वार्ड में पहुंचाया गया। यहां बच्चा दोनों का स्वास्थ्य सामान्य है। परिजन सरला ने बताया कि सुमन गंगानगर की रहने वाली है और मायके में भट्टू आई थी। अस्पताल में उन्हें अच्छी सुविधा मिल रही है। वहीं खन्ना कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह उसकी पत्नी के पेट में दर्द हुआ तो वह उसे निजी वाहन में डालकर नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। अस्पताल के बाहर ही उनकी पत्नी की डिलिवरी हो गई थी। दोनों की स्थिति सामान्य है।
वर्जन
अस्पताल के बाहर महिला की फर्श पर डिलिवरी हुई है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ है। गर्भवती महिला के परिजन देरी से दोनों को अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उन्हें सुविधा दी जा रही है। -डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें