फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पार्क कम व्यायामशालाओं से सुधरेगा ग्रामीणों का स्वास्थ्य

Fri, 29 Mar 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए गांवों में व्यायामशालाओं का निर्माण किया जाना है। गांवों में व्यायामशालाओं में बच्चों से लेकर बड़े आकर व्यायाम कर सकते हैं। ग्रामीण परिवेश में युवाओं को योग से जोड़ने के साथ सभी को स्वस्थ रखने के लिए के व्यायामशालाओं की पद्धति को अपनाया गया है। इतना ही नहीं इन व्यायामशालाओं को पार्क के रूप में विकसित किया जाता है। जिससे स्वच्छ वातावरण व्यायाम करने के लिए आने वालों को मिले।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार दो एकड़ से लेकर चार एकड़ के अंदर व्यायामशालाओं का निर्माण किया जाता है। इन्हें पार्क के रूप में विकसित किया जाता है। पार्क के साथ साथ जहां सौंदर्यीकरण व शुद्ध वातावरण का माहौल पैदा होता है। वहीं व्यायाम करने के लिए आने वाले बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
क्यों जरूरी है व्यायाम
चिकित्कसकों के अनुसार आज के आधुनिकता के दौर और बदलती जीवनशैली के अंदर शरीर को स्वस्थ रखना जरूरी है। व्यायाम करने से शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति बीमारियों से बचा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेगी पार्क कम व्यायामशाला
गांव बनवाला- खर्च 58,57,117 रुपये
गांव जोधनवाली- खर्च 58,57,081 रुपये

गांव दीवानखेड़ा- खर्च 36,25,398 रुपये
गांव मांगेआना- खर्च 36,25,398 रुपये
गांव फुल्लो- खर्च 36,25,398 रुपये
गांव सकताखेड़ा- खर्च 36,25,398 रुपये
गांव नटार- खर्च 28,92,170 रुपये
गांव सुरतियां- खर्च 39,16,817 रुपये

गांव मुंगावली- खर्च 58,57,117 रुपये
गांव हंजीरा- खर्च 37,67,117 रुपये
गांव जसानियां- खर्च 37,67,230 रुपये
गांव निबान- खर्च 37,67,117 रुपये
गांव कुम्हारिया- खर्च 48,59,580 रुपये
गांव रामगढ़- खर्च 36,33,092 रुपये
गांव गोरीवाला- खर्च 58,55,224 रुपये


जिले में विभिन्न व्यायामशालाओं के निर्माण को लेकर ऑनलाइन टेंडर लगाए गए थे। आचार संहिता हटने के बाद ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
-गौरव भारद्वाज, एक्सईएन पंचायती राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें