फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी अधिकारी पर ससुरालियों ने किया हमला, घर में की तोड़फोड़

Mon, 17 Jun 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डिंग क्षेत्र के गांव मोरीवाला में स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त तकनीकी अधिकारी के घर पर उसके ससुरालियों ने हमला बोल तोड़फोड़ की। हमले में घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डिंग थाना पुलिस ने इस संबंध में तकनीकी अधिकारी सौभाग्य की शिकायत पर पत्नी सकीना, सास गिना देवी, नीलम देवी, नरेंद्र, जसवंत सिंह, मंजू, टिंकू के खिलाफ मारपीट करने व तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सौभाग्य ने बताया कि वह पीएचसी भावदीन में तकनीकी अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी सकीना के मामा की लड़की का 14 जून को जींद के धमतान साहिब में शादी का कार्यक्रम था। शादी में शामिल होने के बाद 15 जून को जब उसने अपनी पत्नी सकीना को साथ मोरीवाला चलने को कहा तो उसने साथ जाने से मना कर दिया। उसकी सास ने उसका 2 महीने का बेटा उसे दे दिया।
इसके बाद वह वापिस मोरीवाला आ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी सकीना व सास गिना रानी उपरोक्त आरोपियों के साथ उसके घर पर आ गए और उससे मारपीट आरंभ कर दी। आरोपियों ने उसके घर में तोड़फोड़ करते हुए घर के शीशे व अन्य सामान तोड़ दिया। इस दौरान उसके ससुर सुरेंद्र ने बीच बचाव किया तो उससे भी मारपीट की गई। उसने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। आरोपी उसका बच्चा लेकर चले गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें