फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने खंगाले मेडिकल स्टोर

Sat, 29 Jun 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मेडिकल स्टोंर पर दवाओं की जांच करते अ​धिकारी
विज्ञापन
सिरसा। एमटीपी किट की बिक्री को लेकर शुक्रवार को जिला औषधी नियंत्रक की टीम ने डॉ. सुनील कुमार व उप सिविल सर्जन डॉ. भारत भूषण के साथ संयुक्त रूप से सिरसा शहर में मेडिकल स्टोर की जांच की। विभागीय अधिकारियों ने मेडिकल स्टोरों पर जाकर एमटीपी किट को लेकर स्टोर संचालकों से पूछताछ की और उनका रिकॉर्ड भी जांचा।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीसीओ डाॅ. सुनील कुमार व उप सिविल सर्जन डाॅ. भारत भूषण की ओर से शहर में जिला नागरिक अस्पताल के सामने, डी ब्लाक, डबवाली रोड सहित पांच मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। वहीं औषधि नियंत्रक अधिकारी डाॅ. केशव वशिष्ठ की ओर से कालांवाली क्षेत्र में डाॅ. सुरेंद्र जईया के साथ तीन मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान एमटीपी के अतिरिक्त मेडिकल स्टोर्स दवाओं की खरीद-फरोख्त से संबंधित जानकारी जुटाते हुए अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर निरीक्षण करते हुए टीम ने तकनीकी कमियों पर संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस भी थमाए हैं।



इन मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण
शुक्रवार को जिला औषधि नियंत्रक विभाग की ओर से सिरसा में जिला नागरिक अस्पताल के सामने दीपक फार्मा, रानियां चुंगी स्थित श्री बालाजी मेडिकोज, डी ब्लाक स्थित गणपति मेडिकल एजेंसी, पुराने हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित बजाज फार्मेसी, मेडिसिटी हास्पिटल के पीछे स्थित खारियां मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। वहीं कालांवाली में तीन मेडिकल स्टोर जांचे गए।
विज्ञापन





एमटीपी किट का उपयोग गर्भ निरोधक दवा के तौर पर किया जाता है। बिना चिकित्सकीय पर्ची अथवा अधिकृत चिकित्सा केंद्र पर ही उक्त दवा उपलब्ध होती है। मेडिकल स्टोर पर उक्त दवा के स्टोर करने पर सरकार की ओर से मनाही है।
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार, जिला औषधी निरीक्षक, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें