फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का छापा, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2017 12:18 AM IST
amarujala/Sirsa
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव वाले जिस डॉक्टर के पास हर मर्ज का इलाज समझकर उस पर भरोसा करते रहे, वो डॉक्टर झोलाछाप निकला। घटना सिरसा सदर थाना क्षेत्र के गांव चक साहिबा की है। इस गांव में बरसों से एक शख्स ने क्लीनिक खोल रखा था। इस गांव के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग उससे उपचार करवाने आते थे, लेकिन मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक मेें छापामारी कर दी। डिप्टी सीएमओ नरेश कुमार ने उससे डॉक्टर की डिग्री दिखाने को कहा तो शख्स दिखा न सका। आरोपी के पास न कोई डिग्री है और न क्लीनिक चलाने का लाइसेंस। इसके अलावा क्लीनिक से प्रतिबंधित दवाइयां भी बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन

जिले के गांव चक साहिबा निवासी दुलारा सिंह ने कई सालों से गांव में क्लीनिक खोल रखा था। स्वास्थ्य विभाग के पास किसी ने डॉक्टर दुलारा सिंह के संबंध में शिकायत कर दी। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने पुलिस को साथ लेकर मंगलवार दोपहर क्लीनिक पर रेड की। डॉक्टर दुलारा सिंह से अधिकारियों ने डिग्री दिखाने को कहा तो वह दिखा नहीं कर सका। क्लीनिक में प्रतिबंधित दवाइयां भी मिलीं। डिप्टी सीएमओ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुलारा सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी कर्ण सिंह का कहना है कि दुलारा सिंह ने खुद को डिग्रीशुदा डॉक्टर बताकर गांव में क्लीनिक खोल रखा था। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी की जांच में उसके पास कोई डिग्री नहीं मिली। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें