फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मच्छरों का लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 337 लोगों को नोटिस दिए

Tue, 04 Jun 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मलेरिया की रोकथाम के लिए नागरिक अस्पताल में बैठक करते हुए चि​क्तिसक।
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में सोमवार को मच्छरों से फैलने वाले डेंगू और मलेरिया बीमारी पर नियंत्रण के लिए बैठक की गई। बैठक में बरसात में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम की रणनीति बनाई गई। इसमें डेंगू मच्छरों को पनपने से रोकने, फॉगिंग से लेकर अस्पताल में वार्ड बनाने पर चर्चा की गई। विभाग की टीमों ने घरों और दुकानों की जांच कर लारवा मिलने पर 337 लोगों को नोटिस दिए हैं और 50,000 के करीब स्लाइड बनाई गईं।
विज्ञापन

जिले में जून के अंतिम सप्ताह से मानसून आने की संभावना है। तब से नमीयुक्त मौसम शुरू हो जाएगा। इसके बाद जीवाणु पनपने लगेंगे। इससे विभिन्न तरह की बीमारियों के फैलने की भी आशंका बढ़ जाएगी। इनमें डेंगू और मलेरिया सबसे प्रमुख हैं क्योंकि बरसात में जलभराव होने पर उनमें मच्छर पनपने लगते हैं। ये इंसानों में बीमारी के कारक बनते हैं।
नागरिक अस्पताल में तैनात डॉ. गौरव अरोड़ा ने अपने कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बैठक लेकर दवा वितरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने जोहड़ों, तालाबों में गंबुजिया मछली छोड़ने और उनमें दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए। बरसात में फॉगिंग करने के लिए नगर परिषद से पत्राचार करने की भी बात कही।
विज्ञापन

डॉ. गौरव ने बताया कि विभाग ने खंड स्तर पर जाकर संदिग्ध जगहों का निरीक्षण करने के लिए पूरे जिले में 55 टीमें बनाईं हैं। यह टीमें घरों में कूलर, फ्रिज और छत पर रखे टायर, पानी की टंकी आदि की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी से कवायद शुरू कर दी है। ताकि बरसात में बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।
अस्पताल में बनेगा 10 बिस्तर का वार्ड
डॉ. गौरव ने बताया कि बरसात में डेंगू-मलेरिया के मरीजों के इलाज के लिए 10 बिस्तर का वार्ड बनाया जाएगा। इनमें मच्छरदानी लगी होगी। मरीजों की संख्या बढ़ने पर वार्ड में बिस्तर बढ़ा दिए जाएंगे। हालांकि पिछली बरसात में इन रोगों से पीड़ित मात्र सात मरीज नागरिक अस्पताल में आए थे।
गंबुजिया मछली पालन के लिए बनाई हैचरी
डॉ. गौरव ने बताया कि जोहड़ और तालाबों में गंबुजिया मछलियां छोड़ने के लिए नागरिक अस्पताल और शिवपुरी समेत पूरे जिले में 12 जगहों पर फिश हैचरी बनाई गई है। ओढ़ां, कालांवाली, डबवाली, माधो सिंघना, चोपटा, रानियां आदि क्षेत्रों में भी गंबुजिया मछली पालन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें