फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 1200 कैदियों की हुई स्वास्थ्य जांच, 23 मिले एचआईवी पॉजीटिव

Mon, 20 Nov 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा जेल। फाइल फोटो
विज्ञापन
सिरसा। जिले में एचआईवी संक्रमित मामलों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। हर साल जिले में 300 से 500 लोग एचआईवी पॉजीटिव मिल रहे हैं। हाल ही में नागरिक अस्पताल प्रशासन के चिकित्सकों की टीम ने सिरसा जिला जेल में 1200 कैदियों की जांच की तो 23 एचआईवी संक्रमित केस मिले। अब जेल में बंद संक्रमित कैदियों के उपचार के लिए मंगलवार से डॉक्टरों की विशेष टीम इलाज शुरू करेगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की ओर से लगातार एचआईवी को लेकर जागरूक अभियान और जांच शिविर लगाए जाते हैं और लोगों को जागरूक किया जाता है। जिले में पिछले पांच सालों में एचआईवी संक्रमितों का आंकड़ा 2790 पहुंच गया है। वहीं ये आंकड़ा साल दर साल बढ़ रहा है। पिछले पांच सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2019 में 939 संक्रमित थे जो अब तक वर्ष 2023 में 2790 मरीज हो चुके हैं। क्षय रोग विभाग के अनुसार जिस तेजी से नशा बढ़ रहा है। उसी तेजी से एचआईवी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

प्रशासन जागरूक करने में लगा
सरकार व प्रशासन लगातार इस घातक बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने में लगा हुआ है। इस बीमारी के बारे में लोगों को हर प्रकार की जानकारी टीमों द्वारा दी जाती है। इसके तहत नागरिक अस्पताल की ओर से हर माह जागरूकता शिविर भी लगाए जाते हैं। जिसमें लोगों को एड्स से बचाव के बारे में जागरूक किया जाता है। उन्हें उपचार के लिए उचित परामर्श भी दिया जाता है।
विज्ञापन





ऐसे फैलता है एड्स

असुरक्षित यौन संबंध से, एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने से, एचआईवी पीड़ित मां से उसके बच्चे को, एचआईवी संक्रमित सुई या सिरिंज के प्रयोग से एड्स फैलता है।

इस प्रकार है एचआईवी संक्रमित का ग्राफ
वर्ष 2019 में 939 संक्रमित मिले।
वर्ष 2020 में 1327 संक्रमित मिले।
वर्ष 2021 में 1884 संक्रमित मिले।
वर्ष 2022 में 2365 संक्रमित मिले।
वर्ष 2023 में अब तक 2790 संक्रमित मिले।


जिला जेल में कैदियों की पिछले माह 15 अक्तूबर से लेकर 16 नवंबर तक जांच की गई थी। इस दौरान 1200 कैदियों की जांच की। इनमें से 23 कैदी एचआईवी पॉजीटिव मिले हैं। जल्द ही इन कैदियों का इलाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. गौरव भाटी, जिला नोडल अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें